छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी पर तैनात आरक्षक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक को ही अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आरक्षक हिमांशु बर्मन को प्रतिबंधित नशीला पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) बेचते हुए पकड़ा गया।
1 ग्राम हेरोइन बरामद, कीमत लगभग ?8 हजार
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की पैकिंग में रखा करीब 1 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ?8,000 बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा इलाके में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन में बैठकर नशीले पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन (34 वर्ष) के रूप में हुई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर चलाई जा रही मुहिम के तहत हुई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा की निगरानी में सूखे नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल और इशु अग्रवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 119/26 दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत से लेकर गंतव्य तक की पूरी कड़ी की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
हिमांशु बर्मन, पिता – चैतुराम बर्मन
उम्र – 34 वर्ष
निवासी – ग्राम कुण्डा, जिला कबीरधाम
वर्तमान पता -जनता कॉलोनी, पुलिस लाइन रायपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts