छत्तीसगढ़

निशुल्क HLA महाकुंभ शिविर: 146 बच्चों की जांच, 59 का मुफ्त HLA टेस्ट..

रायपुर। फाफाडीह स्थित सचदेव धर्मशाला रमन मंदिर गली में काश फाउंडेशन द्वारा “निशुल्क HLA महाकुंभ शिविर” का आयोजन किया गया। बंगलौर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुनील भट्ट ने 146 बच्चों की निशुल्क जांच की, जिनमें से 59 बच्चों का HLA टेस्ट भी निःशुल्क कराया गया। लगभग 13,000 रुपये मूल्य की HLA किट DKMS लैब द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

सेक्रेटरी संदीप कुकरेजा ने बताया शिविर का उद्देश्य सिकलसेल एवं थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के माध्यम से स्थायी उपचार की दिशा में मार्गदर्शन देना था। काश फाउंडेशन के सहयोग से अब तक 133 बच्चों का सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो चुका है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, नागरिक आपूर्ति अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, एपेक्स बैंक के केदारनाथ गुप्ता, पूर्व विधायक श्री चंद्र सुंदरानी भाजपा उपाध्यक्ष ललित जयसिंग सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

काश फाउंडेशन की फाउंडर काजल सचदेव ने कहा,
“हम काश फाउंडेशन के माध्यम से देश के कोने-कोने में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, ताकि सिकलसेल और थैलेसिमिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति समाज सजग हो और हर जरूरतमंद बच्चे को समय पर सही इलाज मिल सके।”

फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश काजल सचदेव ने सभी सहयोगियों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts