छत्तीसगढ़बलरामपुर

एसडीएम-नायब तहसीलदार की पिटाई से बुजुर्ग की मौत

  • लाठी, लात-घूंसों से पीटा, घायल बोले- खेत से लौट रहे थे, एसडीएम सहित 4 हिरासत में

बलरामपुर (विश्व परिवार)। बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में कुसमी एसडीएम और नायब तहसीलदार पर तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में घायल एक ग्रामीण की इलाज के दौरान कुसमी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना कुसमी थाना क्षेत्र की है। राजस्व टीम हंसपुर में देर रात बक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच के लिए पहुंची थी। घायलों का कहना है कि वे गेहूं के खेत में सिंचाई कर लौट रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और पीटा गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी और कुसमी थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। हालांकि, इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। लेकिन एसडीएम समेत 4 को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कुसमी एसडीएम करूण डहरिया और नायब तहसीलदार पारस शर्मा राजस्व टीम के साथ रविवार देर शाम हंसपुर पहुंचे थे। टीम वहां बक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच कर रही थी। रात में हंसपुर के तीन ग्रामीण सरना के पास टीम को मिले। आरोप है कि एसडीएम, नायब तहसीलदार और उनके साथ मौजूद युवकों ने तीनों ग्रामीणों को लाठी और लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद तीनों को गाड़ी में बैठाकर कुसमी ले जाया गया। रास्ते में एक ग्रामीण की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। रास्ते में एक ग्रामीण के बेहोश होने के बाद टीम तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लेकर पहुंची। इलाज के दौरान राम नरेश राम (60) की मौत हो गई। घायलों में अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts