गरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों का हथियारों का जखीरा बरामद

गरियाबंद (विश्व परिवार)। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सातमारी पहाड़ी इलाके में पुलिस ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई को जिला पुलिस बल की ई-30 ऑप्स टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस को आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व माओवादियों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के ओडिशा राज्य कमेटी के सदस्य इस क्षेत्र में हथियार डम्प कर रखे हैं। सूचना के आधार पर 16 फरवरी को पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। सघन सर्चिंग के दौरान पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र से 02 एसएलआर रायफल, 01 इंसास रायफल, 01 बारह बोर बंदूक, 03 एसएलआर मैग्जीन, 01 इंसास मैग्जीन और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों और संभावित हिंसा को काफी हद तक नियंत्रित करने में सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2024 से चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गरियाबंद क्षेत्र में लगातार सफलता मिल रही है। हाल के समय में सक्रिय धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के अधिकांश माओवादी या तो आत्मसमर्पण कर चुके हैं या निष्क्रिय हो गए हैं।
अब तक की प्रमुख उपलब्धियां (2024 से 2026)
मुठभेड़ में मारे गए माओवादी: 31
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली: 29
जब्त हथियार: 73 (ग्रेडेड व अन्य)
बरामद नकदी: ?62.50 लाख
डेटोनेटर, आईईडी व अन्य विस्फोटक सामग्री भी बड़ी मात्रा में बरामद
पुलिस का कहना है कि आगे भी नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts