रायपुर

सिक्किम सरकार के रणभूमि दर्शन योजना से बॉर्डर टूरिज्म को मिला बढ़ावा

गंगटोक/रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ मीडिया दल ने किया नाथुला भ्रमण गंगटोक। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रणभूमि दर्शन योजना (भारत रणभूमि दर्शन) के अंतर्गत सिक्किम के सामरिक महत्व वाले बॉर्डर क्षेत्रों को पर्यटन के लिए खोलने से राज्य में पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। चीन सीमा से सटे इस पूर्वोत्तर राज्य में नाथुला दर्रा पहले से पर्यटकों के लिए उपलब्ध था, जबकि हाल ही में छोले और डोकला दर्रों को भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। ये दर्रे ऐतिहासिक और सैन्य दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, जहां 1967 में भारतीय सेना ने बहादुरी दिखाई थी। इस योजना के तहत दिसंबर 2025 में सिक्किम सरकार ने छोले और डोकला को औपचारिक रूप से पर्यटन के लिए खोला, जिससे बॉर्डर टूरिज्म, स्थानीय आजीविका और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिला है।
भारतीय सेना और पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से चलाई जा रही इस पहल से पर्यटक अब इन उच्च ऊंचाई. वाले दरों का दौरा कर सकते हैं, जहां सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ नियंत्रित पर्यटन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इससे सिक्किम के दूरस्थ इलाकों में पर्यटन से जुड़े रोजगार के अवसर बढ़े हैं और राष्ट्र की सैन्य विरासत से जुड़ाव मजबूत हुआ है।
मंगलवार 17 फरवरी 2026 को पीआईबी रायपुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 12 सदस्यीय मीडिया दल ने नाथुला दर्रे का भ्रमण किया। इस दौरे का संयोजन पीआईबी गंगटोक के सहायक निदेशक मानस पी शर्मा ने किया। पीआईबी रायपुर के सहायक निदेशक सुदीप्तो ने नाथुला में तैनात सुरक्षा बलों के अधिकारियों से मीडिया टीम का परिचय कराया। नाथुला में तैनात कैप्टन देव शर्मा ने दल को दर्रे के विभिन्न पहलुओं, ऐतिहासिक महत्व, सामरिक स्थिति और पर्यटन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह दौरा सिक्किम में केंद्र प्रायोजित योजनाओं और बॉर्डर टूरिज्म की प्रगति को समझने के लिए आयोजित किया गया है। मीडिया प्रतिनिधियों ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में सेना की चुनौतियों और पर्यटन विकास की संभावनाओं पर गहन चर्चा की। रणभूमि दर्शन योजना से सिक्किम पर्यटन में नया अध्याय जुड़ेगा, जो देशभर के पर्यटकों को सैन्य इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम प्रदान करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts