- प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 3 में 48 लाख में आरसीसी नाला निर्माण मरम्मत कव्हर करने कार्य, गली नंबर 15 मेन रोड मुख्य मार्ग में नाली, पुलिया, सीसी रोड मरम्मत हेतु 21 लाख के नये कार्य शीघ्र मूर्त रूप लेंगे
रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 5 अंतर्गत वामन राव लाखे वार्ड कमांक 66 में 8 विभिन्न नये विकास कार्य लगभग 1 करोड 10 लाख की स्वीकृत लागत से शीघ्र मूर्त रूप देने रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, श्री दीपक जायसवाल, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, वामनराव लाखे वार्ड पार्षद श्री कृष्णा सोनकर, पार्षद प्रतिनिधि श्री यादराम साहू, मंडल अध्यक्ष श्री महेश शर्मा, गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनों की बडी संख्या में उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन एवं कार्यारंभ करते करते हुए नगरवासियो को अनुपम सौगात दी ।
वामनराव लाखे वार्ड में प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 3 में आरसीसी नाला निर्माण मरम्मत एवं कव्हर करने का कार्य अधोसंरचना मद अंतर्गत 48 लाख रू. और प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 3 गली नंबर 15 मुख्य मार्ग में नाली पुलिया सीसी रोड मरम्मत निर्माण कार्य 21 लाख 11 हजार में शीघ्र मूर्त रूप लेंगे। यह दोनो कार्य अधोसंरचना मद की स्वीकृति अंतर्गत कराये जायेंगे। सामान्य मद में वार्ड 66 में बाजार चौक हमर क्लीनिक के पास बाउंड्रीवाल व शेड निर्माण कार्य 8 लाख 2 हजार रू. में, रायपुर दक्षिण विधायक निधि से वार्ड 66 अंतर्गत शासकीय मीडिल स्कूल कुशालपुर में निर्माण कार्य 9 लाख 80 हजार में, चबूतरा निर्माण कांकीटिंग मलसाय तालाब के पास 3 लाख में, मां दंतेश्वरी प्राचीन आखाडा कुशालपुर दंतेश्वरी चौक में व्यायाम उपकरण कुश्ती नेट मेट कव्हर कार्य 5 लाख में, शासकीय हाई स्कूल कुशालपुर में शेड निर्माण 5 लाख 95 हजार में, गायत्री प्रज्ञा मंडल मंदिर के पास आदिवासी कालोनी में भवन निर्माण कार्य 9 लाख 80 हजार रू. में शीघ्र करवाये जायेंगे।
लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से सांसद निधि मद से वार्ड क्षेत्र में बच्चो को कम्प्यूटर शिक्षा देने एवं महिलाओ को सिलाई, कढाई प्रशिक्षण देने भवन निर्मित करने स्वेच्छानुदान मद से 10 लाख रू. देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि यह महापौर मीनल चौबे के कार्यकाल का नगर निगम रायपुर में पहला वर्ष है इसमे एकमुश्त 1 करोड 10 लाख के नये विकास कार्य एक साथ कुशालपुर में प्रारंभ करवाये गये है, तो 5 वर्ष में और अनेक नये विकास कार्य करवाये जायेंगे। जबकि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य धनाभाव के कारण से नहीं हो पा रहे थे। अब उनमें तेजी आ गई है। यह सब केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के कारण हो रहा है।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि जनता ने समर्थन देकर हम सबको जनप्रतिनिधि निर्वाचित किया है। अब हम सब जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि इस वार्ड सहित पूरे शहर को विकसित करें। वे रायपुर दक्षिण क्षेत्र सहित समूचे राजधानी रायपुर के विकास की तकदीर और तस्वीर बदलने का कार्य सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर श्रीमती मीनल चौबे के साथ मिलकर प्रयास करवा रहे है। नागरिको की जनसमस्याओ का भी निदान किया जायेगा। अब यहां अगले वर्ष जल भराव की समस्या नहीं आयेगी। हम अपने दायित्वो को पूर्ण करके दिखलायेंगे।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि बारिश में प्रोफेसर कालोनी एवं कुशालपुर में जलभराव की व्यापक समस्या आयी थी और उन्होने यहां निरीक्षण किया था वे इस समस्या की प्रत्यक्ष गवाह बनी। लोगो के घरो में गंदा पानी कीड़े, सांप तक अंदर निकल रहे थे। यहां के स्थानीय निवासियों के सहयोग से योजना बनाकर राशि स्वीकृत करवाकर नाला निर्माण का कार्य करवा जा रहा है यह सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक सुनील सोनी के साथ मिलकर किये गये प्रयासो के कारण हो पाया है इसके लिए यहां के निवासी बधाई के पात्र है कि उन्हें आने वाले वर्ष में जल भराव की समस्या से मुक्ति मिल जायेगी। महापौर ने कहा कि इस कार्य हेतु वार्ड पार्षद कृष्णा सोनकर का सतत निरंतर प्रयास जनहित में वाकई सराहनीय रहा है।
वार्ड पार्षद कृष्णा सोनकर ने जलभराव की समस्या वामनराव लाखे वार्ड से दूर करने नया नाला बनवाने कार्य प्रारंभ करवाने वार्डवासियो की ओर से मंच से रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे को हार्दिक धन्यवाद दिया।





