धर्म

श्री सिद्ध चक्र महा मंडल विधान का आयोजन होगा,दिनांक 22 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक

कोटा (विश्व परिवार)  आर के पुरम स्थित जंगल वाले बाबा मुनि चिन्मय सागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा से निर्मित श्री 1008 मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जैन त्रिकाल चौबीसी में जी परम पूज्या गणिनी आर्यिका श्री 105 विभाश्री माताजी ससंघ (13 पिच्छी) के पावन सानिध्य में श्री सिद्ध चक्र महा मंडल विधान का आयोजन होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष अंकित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22 फरवरी से 3 मार्च तक भव्य अनुपम सिद्धों की आराधना के लिए श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ गुरु मां विभा श्री माता के पावन सानिध्य में किया जाएगा।मंदिर समिति के महामंत्री अनुज गोधा कार्याध्यक्ष प्रकाश सेठिया ने बताया कि दिनांक 22 फरवरी रविवार को प्रातःकाल मंगल अभिषेक और शांतिधारा के बाद विशाल घटयात्रा गाजेबाजे के साथ मंदिर परिसर से निकाली जायेगी। उसके बाद मंडप उद्घाटन मंडप शुद्धि ध्वजारोहण के बाद मंगल प्रवचन होगे। दोपहर इंद्र इंद्राणीयो की मेंहदी शाम गुरु भक्ति एवं आरती होगी।मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष ज्ञान चंद जैन संयोजक पदम जैन ने बताया कि विधान मांगलिक क्रियाएं पंडित जितेन्द्र शास्त्री पंडित रविंद्र शास्त्री पंडित स्वतंत्र जैन करवाएंगे। संगीत की मधुर ध्वनियां बिखेरने धर्मप्राण पिडावा से हरीश जैन एवंड पार्टी आयेगे।मंदिर समिति के प्रचार प्रसार मंत्री पारस जैन “पार्श्वमणि” एवं उपाध्यक्ष लोकेश बरमुंडा ने जानकारी देते हुवे बताया कि समापन के दिन दिनांक 3 मार्च मंगल वार को मंगलाचरण मंगलाअष्ट शांति धारा नित्य पूजन के बाद विश्व में शांति की मंगल कामना से विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन गुरु मां विभा श्री माता जी ससंघ के पावन सानिध्य में किया जाएगा। उसके बाद गजरथ गाजे बाजे ओर बग्घियां ओर इंद्र इंद्राणीया सहित विशाल शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकाली जायेगी।समिति के निदेशक विनोद जैन टोरडी ने जानकारी देते हुवे बताया कि श्री सिद्ध चक्र महा मंडल विधान भव्यता के साथ संपन्न करने के लिए मंदिर के सामने एक विशाल पांडाल बनाया गया है जिसकी सजावट देखते ही बनती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts