Home छत्तीसगढ़ जम्मू-कश्मीर युवाओं के छत्तीसगढ़ में अनुभव अविस्मरणीय: कावरे

जम्मू-कश्मीर युवाओं के छत्तीसगढ़ में अनुभव अविस्मरणीय: कावरे

25
0
 

रायपुर (विश्व परिवार)। नेहरू युवा केंद्र के आयोजित कश्मीर यूथ एक्सचेंज (वतन को जानो) कार्यक्रम के समापन पर कश्मीरी युवाओं नेताओं छत्तीसगढ़ की मेजबानी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राज्यपाल रामेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह व महाराष्ट्र मंडल की सेवा की जमकर तारीफ की। मुख्य अतिथि संभागायुक्त महादेव कावरे ने सभी बच्चों से कहा कि छह दिनों में जो अपने आपको यहां के लोगों से मिला, उसे भविष्य में अपने व्यवहार, सेवा, संस्कृति, खानपान, देश सेवा के जज्बे में जरूर लाएं।
कावरे ने कहा कि भारत का हर कोना कश्मीर के युवाओं के लिए कितना सोचता है, कि कश्मीर भारत के सारे राज्यों के समान बहुत प्रगति करे। युवाओं के आत्मविश्वास को देखकर लग रहा है कि भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र, महाराष्ट्र मंडल अपने उद्देश्यों में सफल हो गया है। उन्होंने जम्मू- कश्मीर के सारे जिलों से आए बच्चों के साथ संवाद किया व उनके अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं से कहा कि जीवन में उद्देश्य बनाएं व जुट जाएं। वे भी बीजापुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र से आकर जगदलपुर व दिल्ली में अपने सपनों को पूरा करने जुटे थे।
नेहरू युवा केंद्र छत्तीसगढ़ के राज्य प्रमुख निदेशक अतुल निकम ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। विशेष अतिथि महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने युवाओं को बताया कि छत्तीसगढ़ के बिताए पलों व यहां के संगत का असर इतना अच्छा होगा कि ये बच्चे भविष्य में अपने परिवार व देश के लिये कार्यं करने लग जाएंगे। यही यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम की सफलता है। कावरे ने नेहरू युवा केंद्र के अर्पित तिवारी व उनकी टीम का सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here