छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में मंदिर से दानपेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी उठा ले गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला गुढिय़ारी थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात एक युवक मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचा और पहले आसपास का जायजा लिया। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गया। चोर सीधे उस स्थान पर पहुंचा जहां दानपेटी रखी थी और कुछ ही मिनटों में उसे उठाकर मौके से फरार हो गया।
सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो गेट का टूटा ताला और गायब दानपेटी देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
लगातार धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मंदिर में चोरी करने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts