• बड़ागांव गेट बाहर सूंजे खां खिड़की मार्ग स्थित चावला कॉलोनी के निकट होगा महामहोत्सव
• स्वतंत्रता जीवन के लिए वरदान एवं स्वच्छंदता अभिशाप है:- मुनिश्री विलोकसागर
झांसी (विश्व परिवार)। वीरभूमि झांसी महानगर के बड़ागांव गेट बाहर सूंजे खां खिड़की मार्ग पर चावला कॉलोनी के पास 9 फरवरी से 14 फरवरी तक होने वाले श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ हेतू पूज्य मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य एवं सह प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी नवीन भैया जी के निर्देशन में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमति चमेली जैन, हेमंत जैन (सुपाड़ी), को मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रदीप जैन चैनू, खुशाल जैन, रमेश जैन बिजली, दिनेश जैन डीके, रविन्द्र जैन चिरगांव, रविन्द्र सिंघई, मनोज सिंघई, नितिन जैन अछरौनी, राजेश जैन लाला, मुकेश जैन वीडियो, इंजी. अनिल जैन ने विधिविधान पूर्वक मंगल सामग्री समर्पित की। श्रीमति प्रभा – दिनेश जैन दीनू (चावला कॉलोनी), श्रीमति अंजू – रविन्द्र जैन रेल्वे, श्रीमति नेहा – अलंकार जैन को महामंडलेश्वर का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
वहीं कटरा रोड स्थित श्री अतिशयकारी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता जीवन के लिए वरदान एवं स्वच्छंदता अभिशाप है। मुनिश्री ने धर्मसभा में संपूर्ण समाज से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रचार प्रसार हेतू आह्वान भी किया।
इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के मुख्य मार्गदर्शक अजित कुमार जैन (बीड़ी वाले), परम संरक्षक शैलेन्द्र जैन प्रेस, मुख्य सलाहकार जिनेन्द्र सर्राफ, आनन्द ड्योढिया, प्रदीप जैन चैनू, समन्वयक डॉ प्रमोद जैन, मुख्य संयोजक दिनेश जैन डीके, कार्याध्यक्ष खुशाल जैन, स्वागताध्यक्ष रविन्द्र जैन रेल्वे, कार्यक्रम संयोजक विनोद जैन ठेकेदार, उपाध्यक्ष रविन्द्र जैन चिरगांव, सह कोषाध्यक्ष कमलेश जैन (रोहित गारमेंट्स), कानूनी सलाहकार एड. पवन जैन, संयोजक प्रमोद जैन वैरायटी, शरद जैन, मनोज सिंघई, विकास जैन चिरगांव, अंकित सर्राफ, कमल जैन भुचेरा, प्रमोद जैन बब्बा, विवेक जैन विक्की, जिनेन्द्र जैन शामयाना, राहुल जैन टेंट, पुष्पेन्द्र जैन रानीपुर, पंचायत कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ ने किया।
जानकारी देते हुए सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि गुरुवार 6 फरवरी को आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर कटरा रोड स्थित श्री अतिशयकारी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रीजी का महामस्तकाभिषेक एवं मुनिश्री के मुखारविंद से शांतिधारा तत्पश्चात आचार्य श्री की महापूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।