छत्तीसगढ़बिलासपुर

थाना क्षेत्र में संचालित अवैध हुक्का बार के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार

  • आर्यन पब्लिक स्कूल के पास चोरी छिपे चला रहे थे हुक्का बार।
  • हुक्का बार संचालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार।
  • आरोपियों के कब्ज से हुक्का सामाग्री सहित अलग-अलग ब्रांड के फ्लेवर किया गया जप्त।
  • आरोपी को गिरफ्तार कर कोटपा अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही।

बिलासपुर (विश्व परिवार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक शहर, पंकज पटेल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) निमितेश सिंह द्वारा क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग कर अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण करते हुये पतासाजी कर मुखबीरों से सम्पर्क किया जा रहा था कि दिनांक 27.02.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि अथर्व पाण्डेय द्वारा कुछ लोगों को अवैध रूप से सिगरेट तम्बाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रतिघंटा 500 रू. के आर्थिक लाभ लेकर हुक्का बार संचालन कर रहा है, उक्त सूचना पर टीम तत्काल मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर अथर्व पाण्डेय को अपने घर में हुक्का बार संचालित करते हुये अपने साथी विनित एलानी, किन्सु विश्वास, यथार्थ कश्यप एवं समीर पटेल के साथ हुक्का पीते हुये मिले जिनके कब्जे से हुक्का पार्ट 2 नग, कोल हिटर 1 नग, हुक्का फ्लेवर 1 डिब्बा एवं अन्य हुक्का से संबंधित सामाग्री बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts