देशनई दिल्लीराजस्थान

देश को बदनाम करना, देश की सेनाओं को कमजोर करना, कांग्रेस की पुरानी आदत : पीएम मोदी

अजमेर (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में 16,686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अजमेर आस्था और शौर्य की धरती है। यहां तीर्थ भी है और क्रांति वीरों के पदचिन्ह भी हैं। मैं कल ही इजराइल से लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत जी के शौर्य को इजराइल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इजराइल की संसद में मेजर दलपत सिंह जी के शौर्य को नमन करने का सौभाग्य मिला। पीएम ने कहा देश को बदनाम करना, देश की सेनाओं को कमजोर करना, कांग्रेस की पुरानी आदत रही है।यही कांग्रेस है, जिसने हमारी सेना के जवानों को वर्दी और हथियारों तक के लिए तरसा कर रखा था।ये वही कांग्रेस है, जिसने सालों तक हमारे सैनिक परिवारों को OROP से वंचित रखा था।ये वही कांग्रेस है, जिसके जमाने में विदेशों से होने वाले रक्षा सौदों में बड़े बड़े घोटाले होते थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कभी कांग्रेस, INC इंडियन नेशनल कांग्रेस थी लेकिन अब INC नहीं बची है इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बची है। आज वो INC के बजाय MMC बन गई है। MMC यानि मुस्लिमलीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इतिहास गवाह है मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी इसलिए मुस्लिम लीग ने देश बांट दिया। आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी भारत की समृद्धि हमारे संविधान और हमारे सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं। ये घात लगाकर हमला करते हैं। कांग्रेस भी घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। इसमें दुनिया के अनेक देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कार्यक्रम में आए थे। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां उनके कर्ता धर्ता भी एक छत के नीचे आए थे। सबने भारत की खुले मन से प्रशंसा की…. हताशा निराशा में डूबी कांग्रेस ने दुनिया भर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की। इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने के लिए पूरा ड्रामा किया। कांग्रेस पूरे देश में लगातार हार रही है और इसका बदला वे भारत को बदनाम करके ले रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। मुझे संतोष है कि आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वायदों के साथ भाजपा सरकार आई थी उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान के विकास से जुड़ी करीब 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है…ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे और राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगे।
नरेंद्र मोदी ने कहा, भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातर युवाशक्ति को सशक्त कर रही है। 2 साल पहले तक राजस्थान से भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की ही खबरें चमकती रहती थी, आती रहती थी। अब राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम लगी है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। आज यहां इसी मंच से राजस्थान के 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज वीरांगनाओं की इस धरती से मुझे देशभर की बेटियों के लिए एक अहम अभियान शुरू करने का अवसर मिला है। अजमेर से HPV टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts