छत्तीसगढ़धर्मरायपुर

आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण

  • शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा समाप्त, छत्तीसगढ़ में केवल रायपुर में दिखेगा

रायपुर (विश्व परिवार)। आज मंगलवार को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि देश के कुछ अत्यंत पश्चिमी इलाकों में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा। छत्तीसगढ़ की बात करें तो राजधानी सिर्फ राजधानी रायपुर में ही आंशिक ग्रहण देखने को मिलेगा। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रग्रहण मंगलवार की शाम को शुरू होगा। भारत में सामान्य रूप से ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगी, जबकि इसका समापन शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। ग्रहण का पूर्ण चरण यानी जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहेगा, वह शाम 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। भारत में अधिकतर स्थानों पर चंद्रग्रहण का अंतिम चरण चंद्रमा के उदय के समय दिखाई देगा। वहीं पूर्वोत्तर भारत और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में ग्रहण का पूर्ण चरण भी देखा जा सकेगा। इस चंद्रग्रहण का परिमाण 1.155 बताई गई है, जो इसे पूर्ण चंद्रग्रहण की श्रेणी में रखता है। यह चंद्रग्रहण केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कई हिस्सों में भी दिखाई देगा। खगोल विज्ञान के अनुसार, चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आकर अपनी छाया चंद्रमा पर डाल देती है। जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया (उपछाया नहीं बल्कि मुख्य छाया) में आ जाता है, तब उसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जाता है। वहीं जब चंद्रमा का केवल एक हिस्सा छाया में आता है, तो वह आंशिक चंद्रग्रहण होता है। भारत में इससे पहले 7-8 सितंबर 2025 को पूर्ण चंद्रग्रहण देखा गया था। वहीं अगला चंद्रग्रहण जो भारत में दिखाई देगा, वह 6 जुलाई 2028 को लगेगा, जो कि आंशिक चंद्रग्रहण होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts