मुंबई (विश्व परिवार)। मुंबई की पावन धरा पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर आयोजित भव्यतम कार्यक्रम “स्मरणांजलि समारोह” में मुंबई जैन समाज गुरु विद्या सागर को नमन कर रहा है। यह आयोजन सकल जैन समाज मुंबई एवं महावीरायतन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 21 फरवरी 2025 को दोपहर 1:00 बजे से योगी सभागार, दादर ईस्ट में आयोजित किया जाएगा.
मुख्य अतिथि और विशेष उपस्थिति
इस आयोजन में राजस्थान के राज्यपाल, हरीभाऊ जी बागड़े, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे भी अपने विनय भाव प्रकट करेंगे। इसके अलावा, मंगल प्रभात लोढ़ा, कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र, राज्यसभा सांसद, नवीन जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रदीप जैन आदित्य पूर्व,विधायक गीता भारत जैन एवं फ़िल्म जगत से पद्मश्री मनोज जोशी जी नितिन देसाई सहित कई दिग्गज कलाकार भी आयोजन में उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन में परम गुरुभक्त श्रावक शिरोमणि अशोक पाटनी (आर के मार्बल) और के सी जैन (सी ए) समरोह की अध्यक्षता कर रहे हैं। तरुण जैन काला स्वागतध्यक्ष होगे और बाल. ब्रह्मचारी अशोक भैय्याजी भी आयोजन की गरिमा बढ़ा रहें हैं।
इस कार्यक्रम के प्रेरणा एवं मार्गदर्शक और महावीरायतन फाउंडेशन के संस्थापक, देवेंद्र ब्रह्मचारी जी ने कहा कि पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रति अपनी विन्यांजलि प्रकट करने के लिए संपूर्ण समाज इस आयोजन का हिस्सा बन रही है। विगत 15 दिवस से आयोजन का प्रचार प्रसार मुंबई नगर में किया गया है और इस आयोजन को विशाल बनाने में अनिल गंगवाल, डॉ विजय जैन, सुरेंद्र पांडया, दिनेश गंगवाल, सुरेश पहाड़िया, विकास सेठी, जमनालाल हपावत, प्रमोद कटारिया, जयेश शाह, रमेश गोधा, पदम कासलीवाल, अजीत पाटनी, अंबर कासलीवाल, प्रकाश छाबड़ा, मनोज राम मोहन जैन, पदमचंद सोनी, मनोज पाटनी, वैभव जैन, राहुल कासलीवाल, स्वरूप सोगानी, वर्धमान कासलीवाल, शांतिलाल जैन (पिकू), मुकेश जैन,परिवार सहित सहयोगी बने हैं।
संयोजक अशोक जैन शास्त्री ने बताया कि आयोजन में आने के लिए हर मंदिर स्थलों से विशेष बसों का इंतज़ाम भी किया गया है। इस अवसर पर मुंबई नगर की महिला मंडल सीमा पाटनी (मीरा भायंदर) ग्रुप एवं टीना जैन ग्रुप गोरेगांव भक्ति मंगलाचरण के माध्यम से अपनी भावांजलि पेश करेगी। अजमेर के जैन भजन गायक संदीप बोहरा द्वारा गुरू भक्ति एवं कवयित्री यशोदा सोलंकी मंच का संचालन करेंगे।
रोशन केलावत, अरविंद जैन पदावत ,नरेश रत्नावत, किशन टीम, कुमार बोहरा टीम एवं समस्त जैन समाज मुंबई।