दिल्ली (विश्व परिवार)। आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला समिति, मड़ौला (गाजियाबाद) द्वारा आज 18 फरवरी 2025 को यमुना विहार, दिल्ली जैन मंदिर जी में पूज्य ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित विशेष स्मृति सभा में पूज्य ऐलक श्री की पावन प्रेरणा और आशीर्वाद से समिति द्वारा पूज्य आचार्य श्री की स्मृति में 50 ग्राम और 20 ग्राम के सिक्कों का विमोचन विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और उपस्थित गणमान्यों द्वारा किया गया और पूज्य ऐलक श्री ने सभी को सिक्कों को वितरित किए।
विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने पूज्य आचार्य श्री को समस्त संगठन परिवार की और से विनयांजलि प्रेषित कर पूज्य आचार्य द्वारा संगठन को सम्मेद शिखर जी की पवित्रता के लिए की गई गतिविधियों की सफलता और तीर्थ संरक्षण के लिए मार्गदर्शन दिए जाने की जानकारी देते हुए सभी को 23 मार्च 2025 को दिल्ली से गिरनार जी के लिए आरंभ होने वाली 101 दिवसीय 1500 किमी लंबी धर्म पद यात्रा में शामिल होने के लिए निवेदन किया।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री यश जैन, मंत्री श्री राजीव जैन, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका रुचि जैन, ममता जैन बलबीर नगर, एडवोकेट श्री सतेंद्र जैन जैनम फाउंडेशन, हंस जैन, यमुना विहार जैन मंदिर प्रबंधक समिति, बलबीर नगर जैन मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अनील जैन और अनेकों मंदिरों के पदाधिकारियों द्वारा पूज्य आचार्य के जीवन और प्रवचनों पर प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर कमल जैन, ज्योति कॉलोनी द्वारा पूज्य आचार्य श्री के संगीतमय पूजन के साथ भजनों के माध्यम से उपस्थित भक्तों को आचार्य श्री के व्यतित्व और कार्यों से स्मरण कराया गया। सभी ने भक्तिभाव से पूज्य आचार्य श्री को विनयांजलि प्रेषित की।
संगठन के कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि दिल्ली के शंकर नगर में DAV सभागार में 17 फरवरी को यमुनापार जैन समाज द्वारा समाधि दिवस की पूर्व संध्या पर भजन गायक रूपेश जैन के भक्ति गीतों के साथ आयोजित विद्या विनयांजलि सभा में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता कर पूज्य आचार्य श्री को भावपूर्ण विनयांजलि समर्पित की।