रायपुर

रायपुर में 19 से 27 मार्च तक भव्य श्री शतचंडी महायज्ञ और राम कथा का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। 16 मार्च चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर द्वारा 19 से 27 मार्च 2026 तक अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में भव्य श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में हिमालय ऋषि परंपरा के महान तपस्वी परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी ब्रह्मचारी रक्ताम्बर जी महाराज का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन होगा। साथ ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के परम कृपापात्र पूज्य श्री उज्ज्वल शांडिल्य जी महाराज द्वारा प्रतिदिन श्री राम कथा का प्रवचन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार यह महायज्ञ विश्व शांति, मानव कल्याण एवं समस्त जीवों के मंगल की भावना से किया जा रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts