छत्तीसगढ़रायपुर

मार्च एंड में बड़ा फैसला-अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस

रायपुर (विश्व परिवार)। पंजीयन विभाग ने राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मार्च माह के अंत में आने वाले शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे. कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रायपुर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
पंजीयन विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक पंजीयन कार्य संपन्न कराने और राजस्व संग्रह को बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
इन तारीखों को खुलेंगे कार्यालय
22 मार्च – चौथा रविवार
28 मार्च – अंतिम शनिवार
29 मार्च – अंतिम रविवार
31 मार्च – महावीर जयंती
इन दिनों में पंजीयन कार्यालयों को खोलकर दस्तावेजों का पंजीयन कार्य किया जाएगा. साथ ही 31 मार्च तक बैंकिंग लेनदेन सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि राजस्व प्रक्रिया प्रभावित न हो. इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंजीयकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts