Home धर्म पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज के हस्त कमलो से महाराष्ट्र राज्य की...

पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज के हस्त कमलो से महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुम्बई में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा : महामहोत्सव

36
0

महाराष्ट्र (विश्व परिवार)। मुम्बई महाराष्ट्र में पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी द्वारा रविवार 2 मार्च 2025 को सिरसाड मुंबई महाराष्ट्र में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महामहोत्स संपन्न होने जा रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य भगवन विशुद्धसागर महाराज जी ससंघ 24 मुनीराजों का संसघ शुक्रवार 28/02/25 को सुबह भव्य मंगल प्रवेश जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव ओर दीक्षा स्थली सिरसाड़ मुम्बई में भव्य मंगल प्रवेश होगा |
परम पूज्य पट्टाचार्य चर्या शिरोमणी आचार्य विशुद्धसागर महाराज संसघ के मंगलमय सानिध्य में 151 वा जिनबिम्ब पंचकल्याण प्रतिष्ठा महामहोत्सव सिरसाड, मुंबई (महाराष्ट्र) में शुक्रवार 28 फरवरी से 05 मार्च 2025 तक संपन्न होगी | एवं भव्य जैनेश्वरी दीक्षा सिरसाड़ मुंबई में 2 मार्च 2025 दोपहर 1 बजे से पांच ब्रह्मचारी भाइयों की प्रारंभ होगी
दीक्षार्थी भैया:-
1 बा. ब्र. अंकुर भैया जी नागौर (राजस्थान)
2 बा. ब्र. मयंक भैया जी गोंदिया (महाराष्ट्र)
3 ब्र. गणेशी लाल जी गुनौर (मध्य प्रदेश)
4 ब्र. यशवंत भैया जी रामगढ़ (राजस्थान)
5 ब्र. अनिल भैया जी गुवाहाटी आसम । समाधीस्त गणाचार्य विरागसागर जी महाराज के शिष्य,अध्यात्मयोगी, श्रमण दिगंबराचार्य , शताब्दी देशना चार्य, चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के कर कमलों से पांच मुनि दीक्षाये प्रदान की जाएगी।
प.पू. आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी ने अभि तक 1,25,000 कि.मि. पैदल पद विहार कर चुके हैं| आचार्यश्री ने 250 ग्रंथों की रचना और 5000 नितीकाव्य का लेखन किया हैं l आचार्यश्री के सानिध्य में लगभग 150 पंचकल्याण प्रतिष्ठा महामहोत्सव सानंद संपन्न हो चुकें हैं ।ये महानगरी मुम्बई का 151/वा जिनबिम्ब बिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव सम्पन्न होने जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here