छत्तीसगढ़रायपुर

26 साल पुराने घोटाले में कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजे गए

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 26 साल पुराने गृह निर्माण ऋण गबन मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने लंबे समय से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आधुनिक गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित रायपुर के तत्कालीन अध्यक्ष थावरदास माधवानी और सहकारी आवास संघ मर्यादित रायपुर के तत्कालीन आवास पर्यवेक्षक बसंत कुमार साहू को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियां को 25 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts