- वाटर वल्र्ड रायपुरा से सनहाल की राशि 1945240 रू. की राजस्व वसूली
रायपुर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाष मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, राजस्व अधिकारी खीरसागर नायक, जोन 8 जोन कमिश्नर ए.के. हालदार के निर्देशानुसार जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाघव के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक सुनील रधुवंशी, नीलम सहारे, सहायक राजस्व निरीक्षक रत्नदीप करवाडे़, महावीर बेहरा, राम सेन्द्रे, चंदन रगड़े की उपस्थिति में राजस्व वसूली अभियान नगर निगम जोन 8 क्षेत्र में चलाया गया। जोन 8 के पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के वर्ष 2017-18 से बडे बकायेदार भरत कुमार अग्रवाल से 439823 रू. बकाया राजस्व वसूली की गई। साथ ही रायपुरा स्थित वाटर वल्र्ड से सनहाल की 1945240 रू. की राजस्व वसूली जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा की गई । आज कुल 2385063 रू. की गई। इसके पूर्व तक 1029201 रू. राजस्व वसूली की गई। कुल 3414264 रू. राजस्व वसूली की गई है।