दुर्ग

किराया बकाया पर निगम की सख्ती: अग्रसेन चौक की 6 दुकानें सीलबंद

  • नियमित किराया नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई, बाजार विभाग ने जड़ा ताला
  • निगम की बड़ी कार्रवाई: बकायादार दुकानों पर चला सीलबंदी अभियान
  • चेतावनी के बाद भी भुगतान नहीं, निगम ने की दुकानों की सीलबंदी

दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बकाया किराया वसूली को लेकर आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज अग्रसेन चौक स्थित निगम द्वारा आबंटित दुकानों में लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध बाजार विभाग की टीम ने सीलबंदी की कार्रवाई की।

निगम अधिकारियों द्वारा पूर्व में संबंधित दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी कर किराया जमा करने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद किराया जमा नहीं किए जाने पर आज सख्त कदम उठाते हुए दुकानों को सील कर दिया गया।
इस कार्रवाई के तहत उमाशंकर चौबे, गोमती बाई, जयसिंह गुरु, दीप्ति सिंह सहित कुल 6 दुकानों को सीलबंद किया गया।

कार्रवाई के दौरान निगम के बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा, ईश्वर वर्मा,शशिकान्त यादव की टीम मौके पर उपस्थित रही और नियमानुसार पूरी प्रक्रिया अपनाई गई।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया किराया नहीं चुकाने वाले अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे समय पर किराया जमा कर अनावश्यक कार्रवाई से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts