Home रायपुर ED के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

ED के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

29
0
Congress's demonstration against ED

रायपुर (विश्व परिवार)। ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई को विद्वेशपूर्ण बताते हुए कांग्रेस ने आज ईडी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगा था, ईडी को जानकारी देने गये प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा। ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि ईडी अपनी जांच करे, कांग्रेस उसमें पूरा सहयोग करेगी लेकिन यदि ईडी जबरिया कांग्रेस नेताओं से दुव्यवहार करेगी तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जायेगा। ईडी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की भांति काम कर रही है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा
कार्यकर्ता की भांति काम कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है तथा ईडी के कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी दफ्तर का घेराव करेगी।
कांग्रेस ने मांग किया है कि सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की
पड़ताल करे? ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे को बनाने का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से 1.5 करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here