Home जबलपुर “नगर”ग्रुप पुनः 8 अवार्ड से सम्मानित: सर्वश्रेष्ठ ग्रुप अध्यक्ष भी “नगर” ग्रुप...

“नगर”ग्रुप पुनः 8 अवार्ड से सम्मानित: सर्वश्रेष्ठ ग्रुप अध्यक्ष भी “नगर” ग्रुप से

41
0

जबलपुर (विश्व परिवार)। शहर जबलपुर के सर्वाधिक दंपति सदस्य संख्या वाले ग्रुप जबलपुर “नगर” को दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 350 ग्रुपों में अखिल भारतीय स्तर पर ,प्रसिद्ध धार्मिक क्षेत्र, पुष्पगिरी,इंदौर में आयोजित 29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन की विभिन्न केटेगरी में,जबलपुर “नगर”ग्रुप को 8 अवार्ड से सम्मानित किया गया।
1- सर्वश्रेष्ठ “नगर” ग्रुप अध्यक्ष भाई मनोज साधना जैन जी
2.अखिल भारतीय गायन प्रतियोगिता स्वर सुधा- डॉ.अनूप निधि – तृतीय
3.राष्ट्रीय स्तर पर बैनर प्रजेंटेशन- तृतीय
4.राष्ट्रीय स्तर पर – स्क्रैप बुक अवार्ड(वर्ष भर की गतिविधियों का लेखा जोखा फोटो सहित)
5- मानव सेवा (विकलांग रेल तीर्थ यात्रियों की अनेक वर्षों से जबलपुर स्टेशन में की जा रही आहार एवं आवश्यक सामग्री की व्यवस्था)
6- दान (विभिन्न स्कूलों एवं मंदिरों में वाटर कूलर व्यवस्था )
7- खेल कूद (इनडोर गेम्स एवं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता)
8-फेडरेशन द्वारा घोषित, राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग (विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं पर्यावरण में सहयोग)
हेतु कुल 8 राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड “नगर ग्रुप” को प्राप्त होने पर ग्रुप सदस्यों में खुशी का माहौल हैं एवं दंपति सदस्यों ने बहुत बहुत बधाई अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here