Home नई दिल्ली अकेले टाटा समूह ने पूरे पाकिस्तान को पछाड़ा, 341 बिलियन डॉलर की...

अकेले टाटा समूह ने पूरे पाकिस्तान को पछाड़ा, 341 बिलियन डॉलर की तुलना में 365 बिलियन डॉलर पहुंचा मार्केट कैपिटलाइजेशन

72
0

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। आर्थिक मोर्चे पर बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान को एक बार फिर नीचा दिखना पड़ा है। खबर यह है कि भारत में टाटा ग्रुप की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन समूचे पाकिस्तान से ज्यादा हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, टाटा ग्रुप की कुल मार्केट वैल्यू जहां 365 बिलियन डॉलर हो गई है, वहीं IMF के अनुसार, पाकिस्तान की कुल जीडीपी 341 बिलियन डॉलर है।

यहां तक कि टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मूल्य 170 बिलियन डॉलर है। मतलब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का लगभग आधा हिस्सा। बता दें, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

बता दें, टाटा समूह की कई कंपनियों ने साल 2024 में अब तक निवेशकों को बड़ा रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में टाटा मोटर्स के साथ ही टाइटन, टीसीएस और टाटा पावर के शेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। परिणामस्वरूप टाटा ग्रुप की कैप में बढ़ोतरी हुई है। टाटा की कम से कम 8 कंपनियों की संपत्ति पिछले एक साल में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।

खस्ताहाल पाकिस्तान में नहीं बन पा रही सरकार

वहीं, पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक मुश्किल में है। ताजा हालात ये हैं कि यहां चुनाव के बाद भी नई सरकार नहीं बन पा रही है। पाकिस्तान ने यहां-वहां से उधार लेकर अब तक अपना काम चलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here