दुर्ग

स्वच्छता दीदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  • नगर निगम दुर्ग की पहल: 31 मार्च तक चलेगा स्वच्छता दीदियों मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण अभियान
  • मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए कार्यस्थल के पास ही मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
  • ब्लड, शुगर, थायरॉइड सहित कई जांचें होंगी नि:शुल्क

दुर्ग (विश्व परिवार)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा 14 मार्च 2026 से प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में स्वच्छता दीदियों एवं अमृत मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है।
इसी क्रम में आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के माध्यम से 31 मार्च 2026 तक विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
नगर निगम द्वारा इन शिविरों का आयोजन स्वच्छता दीदियों के कार्यस्थल के समीप ही किया जाएगा, ताकि उन्हें सुविधाजनक तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श, उपचार एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा।
साथ ही आवश्यकतानुसार विभिन्न जांचें भी की जाएंगी, जिनमें प्रमुख रूप से ब्लड टेस्ट, थायरॉइड टेस्ट, बीपी, शुगर टेस्ट, यूरिन टेस्ट, यूरिक एसिड, एलडीएच, कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य जांचें शामिल हैं।
नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत समस्त महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट राज्य शहरी विकास अभिकरण को भेजी जाएगी।
शिविर की तिथियां एवं स्थान:
26 मार्च – धमधा नाका SLRM सेंटर,27 मार्च – बटालियन SLRM सेंटर, 30 मार्च – बोरसी हाट बाजार SLRM सेंटर

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts