नई दिल्ली (विश्व परिवार)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान दाम्पत्य जीवन में बंध गए। गुरुवार (6) मार्च) को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में कार्तिकेय और अमानत बंसल ने सात फेरे लिए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी साधना के साथ जमकर डांस किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बारातियों संग डांस किया। कार्तिकेय सिंह चौहान के विवाह समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई दिग्गज शामिल हुए। शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी ने सभी का आत्मीय स्वागत किया।
शिवराज सिंह चौहान ने बेटे कार्तिकेय के विवाह समारोह की तस्वीर शेयर कर ङ्ग पर लिखा, आज का दिन हमारे लिए अत्यंत सौभाग्यशाली है। हृदय में गर्व और आत्मीयता के भाव उमड़ रहे हैं। बेटे कार्तिकेय गृहस्थ जीवन के पवित्र बंधन में बंध गए। और अमानत बेटी बनकर हमारे घर आ रही है।
शिवराज सिंह चौहान ने आगे लिखा-जोधपुर में स्वजनों की मंगल उपस्थिति में सनातन परंपरा के अनुरूप पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ पंचाग पीठस देवताओं की पूजा, गणेश अंबिका पूजन, वरुण पूजन, षोडश मातृका पूजन और नवग्रह पूजन हुआ।