छत्तीसगढ़मुंगेली 

जंगल में महुआ बीनना पड़ा भारी, भालू के हमले में दो ग्रामीण जख्मी

लोरमी (विश्व परिवार)। महुआ बीनने का सीजन शुरू होते ही जंगलों में ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ गई है। इसी भालू के हमलों की खबरें सामने आने लगी है। ताजा मामला मुंगेली जिले के लोरमी से सामने आया है, जहां जंगल में महुआ बीनने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल मुंगेली रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, चेचानडीह गांव के रहने वाले दो ग्रामीण गेंदराम और बिसाहू यादव सुबह-सुबह महुआ बीनने के लिए भारतपुर जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान महुआ बीनते समय अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ग्रामीण लहूलुहान हो गए, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल गेंदराम को मुंगेली रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
वन विभाग के लोरमी अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों को शासन के नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और सतर्कता बरतें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts