रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी का दौरा जारी है। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान बढऩे से ठंड हवाओं का असर खत्म हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते दिनों मौसम शुष्क रहा। आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री अंबिकापुर में रहा। राजधानी रायपुर में 11 मार्च को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38एष्ट और न्यूनतम तापमान 22एष्ट तक रहने की संभावना है।