छत्तीसगढ़रायपुर

मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों का महाकुंभ, 25 साल बाद यादों का संगम

रायपुर (विश्व परिवार)। मेडिकल कॉलेज रायपुर से वर्ष 2000 बैच में पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों का रियूनियन शनिवार से शुरू हो रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के अलग-अलग हिस्सों से पूर्व छात्र रायपुर पहुंच रहे हैं, जो एक बार फिर अपने कॉलेज के दिनों को याद करेंगे।
आयोजन के दौरान डॉक्टर अपने पेशेवर अनुभव साझा करेंगे और साथ ही छात्र जीवन से जुड़े पुराने किस्सों को ताजा करेंगे। लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिल रहे साथी इस मौके को खास बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
रियूनियन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनौपचारिक चर्चा और इंटरैक्शन सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे आपसी संबंधों को और मजबूत किया जा सके। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल मेल-मिलाप का मंच नहीं है, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में बदलते अनुभवों और नई चुनौतियों पर विचार साझा करने का भी अवसर है।
वर्ष 2000 के बैच के छात्र देश के विभिन्न भागों से रायपुर आएंगे एवं अपने कॉलेज में 25 वर्ष बाद फिर से मिलने के लिए आतुर हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ प्रदेश की स्थापना हुई, इसलिए वर्ष 2000 के छात्र छत्तीसगढ़ के प्रथम बैच थे। अपने टीचर्स का सम्मान और पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में बीते हुए दिनों की चर्चा टीचर्स द्वारा की जाएगी।
संगवारी द मिलेनियम रियूनियन कोर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी देवांगन ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के जरिए पुराने साथियों के बीच जुड़ाव को फिर से मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का माहौल बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts