रायपुर (विश्व परिवार)। अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषी सिंह को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन माननीय मुख्य मंत्री विष्णु देव साय एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के द्वारा बैडमिंटन खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। मनीषी सिंह ने अपने कड़ी मेहनत के दम पर 2024 एवं 2025 में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं उनके परिवार से सभी लोगों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।