रायपुर

बीरगांव निगम सभा में तीखी नोकझोंक, 10.89 लाख फायदे का बजट पारित

रायपुर (विश्व परिवार)। बीरगांव नगर निगम के सामान्य सभा बैठक में आज राशन कार्ड और अधिकार पत्र (पटटा) के मुद्दा को लेकर जमकर हंगामा हुआ इस मुद्दे को लेकर पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए नजर आए वही हंगामा के बीच महापौर नंदलाल देवांगन द्वारा आज निगम का वार्षिक बजट पेश किया गया महापौर द्वारा 158 करोड़ 19 लाख 47 हजार का निगम का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया है महापौर द्वारा 10 लाख 89 हजार का लाभ बजट प्रस्तुत किया गया है जिसे सर्वसम्मति से फास कर दिया गया, इस दौरान महापौर ने जल आवर्धन योजना के लिए 7 करोड़, निकाय क्षेत्र में दो नई पानी टंकी निर्माण करने के लिए 20 करोड़,स्वच्छता भारत मिशन 2.0 के लिए 6 करोड़, मुख्यमंत्री नगरोंत्थान योजना के लिए 43 करोड़,मुख्यमंत्री अधो संरचना विकास योजना के लिए 2 करोड़, राज्य परिवर्तित मद अंतर्गत मुक्तिधाम सुंदर्यकरण के लिए एक करोड़, विभिन्न वार्डों के लिए रोड नाली के लिए 11 करोड़, अटल पेंशन के लिए एक करोड़ 15 लाख और बंजारी मंदिर के सामने, व्यास तालाब और वीनू पेट्रोल पंप के पास ओवरब्रिज निर्माण करने के लिए 9 करोड रुपए प्रस्तावित किया गया है इसके अलावा महापौर द्वारा निगम क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन और स्वच्छता दीदी को 1500से 2000 प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा है सामान्य सभा करीबन 3 घंटे तक हंगामा के दौरान पार्षदों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बीरगांव नगर निगम की सामान्य सभा आज करीबन 12:00 बजे प्रारंभ किया गया सामान्य सभा के शुरू होते ही प्रश्न काल में प्रश्न को शामिल नहीं करने पर पार्षद एवज देवांगन ने आपत्ति जताई वहीं निगम सचिव के कार्यशैली को लेकर सवाल उठाएं हंगामा को देखते हुए सभापति कृपाराम निषाद ने एक आधे घंटे के लिए सभा सभा की कार्यवाही स्थगित कर दिया था इसके बाद पुन 1:00 बजे सामान्य सभा की कार्यवाही शुरू की गई प्रश्न काल में पार्षदों के आधा दर्जन सवालों का जवाब महापौर द्वारा दिया गया इस दौरान कई पार्षदों ने 2024 से 2026 तक राज्य सरकार द्वारा बीरगांव निगम को कितनी राशि दी गई है इस संबंध में इस संबंध में महापौर द्वारा पार्षदों को लिखित में जानकारी दी जाने की बात कही जिस पर विधायक प्रतिनिधि भीखम लाल देवांगन ने सदन में राज्य शासन द्वारा विकास कार्यों के लिए मिले गए राशियों को जानकारी देने के लिए कहा इसके बाद पार्षद आनंद मोहन सिंह के द्वारा पूछे गए प्रश्न निगम में बन कर पड़े हुए पटटा के वितरण को लेकर राज्य शासन की योजना के बारे में जानकारी मांगी जिस पर एमआईसी सदस्य इकराम अहमद और नेता प्रतिपक्ष ओम प्रकाश साहू के बीच जोरदार नोक झोंक हुई एमआईसी सदस्य का कहना था कि विधायक पटटा वितरण करने की स्वीकृति शासन से दिलाए इसके बाद महापौर द्वारा तत्काल पटटा का वितरण कर दिया जाएगा इस संबंध पर उन्होंने कहा कि सदन में विधायक प्रतिनिधि भीखमलाल देवांगन मौजूद है वह विधायक की तरफ से सदन में पट्टा वितरण करने का आश्वासन दे इधर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पट्टा दिलाने का कार्य महापौर निगम के महापौर का है इस मुद्दों को लेकर विधायक प्रतिनिधि और एमआईसी सदस्य के बीच जमकर नोकझोंक हुई वहीं पार्षद डिकेंद्र सिन्हा द्वारा गरीबी रेखा राशन कार्ड बनाने को लेकर राज्य शासन के नियमों के बारे में प्रश्न पूछा था जिस पर भाजपा कांग्रेस के पार्षद एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts