रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे दीनदयाल उपाध्याय चौक में 108 संजीवनी एक्सप्रेस के तहत 375 नई एम्बुलेंस का शुभारंभ करेंगे। यह पहल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी। शाम 5:40 बजे धरसींवा में नए तहसील कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, जिससे स्थानीय प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार होगा। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री कुंवरगढ़ में आयोजित महोत्सव में भाग लेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रात 9 बजे रायपुर लौटकर महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे।





