छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा 

डेडलाइन के अंतिम दिन बड़ी सफलता, दंतेवाड़ा में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा (विश्व परिवार)। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नक्सली खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन दंतेवाड़ा में पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल राकेश और कलेक्टर, दंतेवाड़ा, देवेश कुमार ध्रुव के समक्ष लाखों के इनामी 5 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य सोमें कड़ती प्रमुख रूप से शामिल है। उक्त नक्सली लीडर बीजापुर जिला अंतर्गत मिरतुर थाना के चेरली की निवासी है। उक्त लीडर पर राज्य शासन द्वारा 5 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
इसी कड़ी में भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य लखमा पोयाम शामिल है। उक्त नक्सली बीजापुर जिला अंतर्गत मिरतुर थाना के बेचापाल का निवासी है। राज्य शासन द्वारा उक्त लीडर पर 1 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य सरिता पोडियाम ने भी आत्म समर्पण कर मुख्य धारा का चयन किया। उक्त लीडर बीजापुर जिला अंतर्गत जांगला थाना के हिंगुम का निवासी है। जोगी कलमू द्वारा भी घर वापसी की गई। उक्त लीडर बीजापुर जिला अंतर्गत बासागुडा थाना के नेंड्रा की निवासी है। वहीं गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य मोटी ओयाम ने भी आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली लीडर बीजापुर जिला अंतर्गत गंगालूर थाना के पीडिया की निवासी है। राज्य शासन द्वारा पार्टी सदस्यों पर एक – एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts