रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आज सामान्य सभा में अपने सभी कांग्रेस पार्षदों के साथ महापौर पर सीधा-सीधा वादा खिलाफी का आरोप लगाया और कहां की 2025 के वादे पूरे हुए नहीं और महापौर नए-नए वादों का पुलिंदा लेकर 2026 में फिर आ गई अपने सभी साथी पार्षदों के साथ नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अपनी मांगों की पट्टीका को लेकर सभापति के टेबल के पास पहुंचे और कहा कि जब तक हमारी मांग नहीं पूरी होगी हम यहां से नहीं जाएंगे इस पर माननीय सभापति ने समान सभा की बात कही और सभी पार्षदों को अपने स्थान पर बैठने नेता प्रतिपक्ष जी को आग्रह किया जो कि सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अपने सभी कांग्रेसी परिषदों के साथ बजट में भाग लिया महापौर जी के बजट भाषण के बाद रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि महापौर जी द्वारा केवल वादों का पुलिंदा लेकर बजट प्रस्तुत किया जा रहा है शहर के पानी संकट को देखते हुए जल बोर्ड का गठन 3 महीना पहले किया गया था जिस पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सीधा-सीधा जल बोर्ड के गठन पर आरोप लगाया है कि क्या नगर निगम को जल बोर्ड के गठन का अधिकार है और अधिकार है तो किस अधिकार के तहत किस एक्ट के तहत इसका गठन किया गया है जल बोर्ड की कार्य प्रणाली पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने प्रश्न चिन्ह लगाया कि मेरे खुद के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड 34 में तीन महीना पहले जल बोर्ड के सदस्यों सहित नगर निगम के आयुक्त महोदय का दौरा हुआ था पानी की समस्या को देखते हुए मैं लाइन डालने की बात कही थी किंतु जल बोर्ड के सदस्यों ने वॉल लगाने की बात कह कर अपनी मनमानी की और ₹6 लाख खर्च करने के बाद भी कार्य वह नहीं हो पाया जिससे जनता को लाभ होता पर हुआ नहीं।
उसके बाद पुनः नई पाइपलाइन की स्वीकृति की बात हुई यह जल बोर्ड की कार्य प्रणाली है रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने चिंगारी नाल पर सवाल उठाया की महादेव घाट को आप सुंदर बनाने की बात करते हैं और चिंगारी नाले के गंदे पानी को रोक नहीं पा रहे हैं 18 करोड़ की लागत से रिंग वॉल बनाएंगे पिछले साल घोषणा करे थे और अभी तक उस कार्य को संपादित नहीं कर पाए यह एक आपके कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।
वार्डों में गंदगी पसरी हुई है मच्छरों की समस्या आज भी बनी हुई है इस पर महापौर जी का कोई भी ध्यान न जाना समझ से परे है महापौर जी के पार्टी के नगरी प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी 70 वार्डों के लिए की गई घोषणा के पूरे पैसे तक नहीं मिल पा रहे हैं और महापौर अपने बजट के बखान को उक्त स्वर से गा रहे हैं।
रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पीने के पानी की घर समस्या की बात कही की महापौर जी जी वार्ड से पार्षद थी पिछले 10 सालों से वहां सर्वाधिक टैंकर आज भी चल रहे हैं और वह उनका खुद का घर का वार्ड टैंकर मुक्त नहीं हो पा रहा है तो यह महापौर से राजधानी रायपुर वासी कैसे टैंकर मुक्त होने की बात मानेंगे।
महापौर जी की कार्य प्रणाली पर एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हुई तीन लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है यह आज तक समझ में नहीं आ रहा है अस्पताल प्रधान प्रबंधक द्वारा नगर निगम पर सवाल उठाए जा रहा है नेता प्रतिपक्ष ने कहा नालंदा परिसर के पास की चौपाटी को विस्थापन को लेकर आपने बात को प्रमुखता से रखा की एक और राजधानी का स्वरूप देने की बात महापौर करती हैं दूसरी ओर 9 करोड़ की लागत से बनी हुई चौपाटी के विस्थापितों को आज तक उनका विस्थापन नहीं मिल पाना उनकी कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि महिलाओं को 25% संपत्ति कर में छूट की बात के साथ ही एकरूपता संपत्ति कर में लाकर पुराने संपत्ति करो को एक साथ कोई भी आएगा तो बिना अधिभार के उनसे संपत्ति कर लिया जाएगा यह घोषणा आज तक महापौर जी के द्वारा नहीं हो पाई जो कि यह इनकी घोषणा पत्र का प्रमुख हिस्सा है रायपुर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि महापौर जी ने तालाबों के संरक्षण की बात कही थी जिसमें जोरा पिरदा सहित राजातालाब प्रमुख रूप से आज भी अपनी सुंदरता की बाट जो रहे हैं क्या महापौर जी इन तालाबों की सुध कभी ले पाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सदन में महापौर जी के पिछले वादे गिनाए जिसमें पहले महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्ति कर में 25% की छूट प्रदान करेंगे ऐसा महापौर जी ने घोषणा पत्र में कहा था किंतु पूरी नहीं हुई यह बात दूसरा दिव्यंग पार्क के लिए 10 करोड़ की राशि की स्वीकृति की बात महापौर ने कही थी किंतु पार्क अभी तक नहीं बन पाया तीसरा तालाबों के संरक्षण के नाम पर जोरा पीरदा राजा तालाब में आज तक कुछ भी नया कार्य नहीं हुआ चौथा 100 एक सिटी बस की शुरुआत करेंगे महापौर जी ने ऐसा पिछले बजट में कहा था जो कि आज तक शुरू नहीं हो पाया पांचवा पंडरी स्थित प्रगति मैदान को खेल के लिए उन्मुक्त बनाने की घोषणा हुई थी किंतु घोषणा जस की 10 बनी हुई है छतवान एमएलडीसी अतिरिक्त एसपी का निर्माण निमोरा में 122 करोड़ का प्रस्ताव किया गया था जो कि अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया सातवा चिंगारी नाले का गंदा पानी जो महादेव घाट में जा रहा है जिसके निर्मित वेयर की ऊंचाई बढ़ाने एवं नल की लाइनिंग कार्य हेतु 18 करोड़ का प्रस्ताव महापौर जी ने अपने बजट में लाया था किंतु आज भी वह काम शुरू नहीं हो पाया बूढ़ा तालाब स्थित आउटडोर स्टेडियम परिसर में यूथ हॉस्टल का प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया है तत्यापारा रोड चौड़ी कारण के प्रभावित लोगों को मुआवजा 6 माह में देने का वादा महापौर ने किया था आज तक वह पूर्ण नहीं हो पा रहा है रायपुर का ड्रेनेज सिस्टम भगवान भरोसे है रायपुर शहर के लोगों को उनके स्वच्छ पीने का अपनी मौलिक अधिकार नहीं दिला पा रही है ट्रिपल इंजन की सरकार की महापौर महापौर जी ने कहा था हम नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे किंतु अभी तक नहीं बना पाए महापौर ने कहा था हम विद्यालय और महाविद्यालय में मुक्त वाईफाई देंगे महापौर ने कहा था समाधान योजना के माध्यम से हम बिना जुर्माना बिना ब्याज के पुराने संपत्ति कर एक मुफ्त में निपटा करेंगे महापौर ने कहा था हम यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण करेंगे महापौर जी ने कहा था हम गोकुल नगर का विस्तार करेंगे ताकि गोविंद संरक्षण हो उसकी देखभाल बेहतर हो सके किंतु आज भी गोकुल नगर महापौर की राह देख रहा है महापौर ने कहा था हम हर घर स्वच्छ पीने के पानी पहुंचाने के लिए नए जल टैंक बनाएंगे पुराने को का संरक्षण करेंगे किंतु आज तक यह कार्य सुचारू रूप से लागू नहीं हो पाया रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने महापौर को बताया कि फायर सुविधा चारों ओर निर्माण करना अति आवश्यक है कहीं आग लग जाती है तो तत्काल में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड का पहुंच पाना संभव नहीं हो पता तो चारों दिशाओं में नए फायर स्टेशनों का निर्माण महापौर जी आपको करवाना अति आवश्यक है आज रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ वरिष्ठ पार्षद संदीप साहू उप नेता प्रतिपक्ष जयश्री सत्यनारायण नायक पार्षद अर्जुमन ढ़ेबर पार्षद रेणु जयंत साहू पार्षद दल प्रवक्ता शेख मुशीर पार्षद रोनिता प्रकाश जगत सहित कांग्रेस के सभी सम्मानित सदस्यों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा।





