छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

चोरों का नया तरीका: कार का कांच तोड़कर बैटरी पार

बलौदाबाजार (विश्व परिवार)। शहर के कोतवाली थाना इलाके में चोरों ने कार का शिशा तोड़कर बोनट से बैटरी चोरी कर लीं. इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आने से स्थानीयों में हड़कंप मच गया है. मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
जानकारी के मुताबिक, गौरव पथ क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ा और बोनट से बैटरी चोरी ली. वाहन मालिक ने आज सुबह जब अपनी गाड़ी देखी तो कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
बताया गया कि इससे पहले भी इलाके में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. कांग्रेस के दिवंगत नेता रूपेश ठाकुर और एक अन्य व्यक्ति की कार का शिशा तोड़कर बैटरी चोरी की गई थी. लगातार हो रही घटनाएं से इलाके में दहशत है. पुलिस का कहना है कि जांचजारी है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts