छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में जल संकट पर सख्ती, महापौर ने बनाई मॉनिटरिंग टीम

रायपुर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट कहा है कि गर्मी में राजधानी शहर रायपुर में नागरिको को पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए । इसके लिए तैयारी पुख्ता रखी जाये। महापौर ने नगर निगम जलबोर्ड एवं जलविभाग के संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि नगर निगम के सभी जोनो में आने वाली प्रतिदिन की जलसंबंधी समस्याओं को दैनिक नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित निदान हर संभव तरीके से करवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय स्तर पर एक एमआईसी सदस्य के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम गठित करने का कार्य तत्काल किया जाये जो प्रतिदिन की जल समस्याओं की जानकारी लेकर उसका त्वरित निदान स्थल निरीक्षण संबंधित जोन अधिकारियों के साथ करके तकनीकी सुझाव मार्गदर्शन देकर कर सके। ताकि नागरिको को पेयजल के लिए इधर उधर ना भटकना पडे।
महापौर मीनल चौबे ने जलबोर्ड एवं जलविभाग के अधिकारियों को चंगोराभाठा पानी टंकी एवं खम्हारडीह पानी टंकी से संबंधित जलकार्यों को त्वरित रूप से करवाने स्पष्ट निर्देश दिये ताकि वहां जलसंकट का त्वरित समाधान जनहित में शीघ्र किया जा सके। अन्य क्षेत्रों में दैनिक रूप से आ रही जल समस्याओ की जानकारी लेकर जोनो से पार्षदो से समन्वय कर जल संकट का स्थल निरीक्षण कर त्वरित निदान करने के कार्य गर्मी के मौसम में प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिये गये है।
महापौर मीनल चौबे द्वारा नगर निगम मुख्यालय महापौर कक्ष में नगर निगम जलबोर्ड एवं जलविभाग की बैठक में जलविभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू की विशेष उपस्थिति एवं मुख्यअभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जुनियर, उपअभियंता सर्वश्री रमेश पटेल, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू की उपस्थिति रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts