छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

“फर्जी दस्तावेजों से बैंक खातों से उड़ाए 31 लाख, सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने महाठगों को दबोचा”

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (विश्व परिवार)। जिले की सरसींवा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंक खातों से 31 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैंककर्मियों से साठगांठ कर होल्ड खातों को फर्जी तरीके से अनहोल्ड कराकर रकम निकाल ली थी।
गिरफ्तार आरोपियों में रायकोना निवासी महाठग शिवा साहू, पारसनाथ साहू और सूर्यकांत साहू शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से इनोवा और सेलेरियो कार, जावा मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन सहित करीब 40 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है।
यह मामला 25 दिसंबर 2025 का है, जहां एचडीएफसी बैंक बिलाईगढ़ व सारंगढ़ बैंक प्रबंधन की शिकायत पर दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 21 लाख व 10.34 लाख रुपये अलग-अलग खातों से निकाले थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सरसींवा की टीम ने लंबे समय से फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts