देशनई दिल्ली

16 साल से फरार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, लश्कर का सदस्य निकला

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 साल से फरार एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। उसके साथ एक अन्य साथी और तीन मददगारों को भी पकड़ा गया है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, यह आतंकी लंबे समय से भारत में छिपकर नेटवर्क संचालित कर रहा था और विभिन्न आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी साजिशों को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई।
एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों के पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। इनसे कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
2010 में भारत में घुसे थे आतंकी
जांच में सामने आया है कि ये आतंकी वर्ष 2010 में भारत में घुसे थे। इसके बाद से वे फर्जी पहचान के सहारे देश में रहकर नेटवर्क मजबूत कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से इनकी तलाश थी।
फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके संपर्कों की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस कार्रवाई से आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts