देशनई दिल्ली

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अनिश्चितता, लेबनान में इजराइली हमले तेज

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने क्षेत्र में अस्थिरता की स्थिति पैदा कर दी है। इस बीच इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर कार्रवाई तेज कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइली हमलों में एक ही दिन में 254 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद लेबनान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। लगातार हो रही बमबारी से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं और आम नागरिकों में डर का माहौल है।
इजराइल का कहना है कि वह हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है, जबकि ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि हमले नहीं रुके तो हालात और बिगड़ सकते हैं। ईरान का स्पष्ट कहना है कि “जंग साथ नहीं चल सकती” और वह अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह टकराव और बढ़ता है, तो पूरे मध्य-पूर्व में बड़े युद्ध की स्थिति बन सकती है। अमेरिका की भूमिका भी इस पूरे घटनाक्रम में अहम मानी जा रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर नजर बनाए हुए है और शांति की अपील कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts