धर्म

छत्रपति संभाजीनगर में ‘विश्व नवकार महामंत्र’ दिवस पर रचा इतिहास; एक ही छत के नीचे 5000 श्रद्धालुओं के जप से गूंज उठा शहर!

  • एक ही समय में जितो संस्था के माध्यम से 108 देशों में विश्वस्तरीय 1351 करोड़ नवकार मंत्र जप अनुष्ठान का समापन; वैश्विक शांति के लिए भव्य आयोजन

छत्रपति संभाजीनगर (विश्व परिवार)। ‘विश्व नवकार महामंत्र’ दिवस के अवसर पर आज छत्रपति संभाजीनगर ने आध्यात्म और एकता के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा। शहर के मध्य स्थित हिराकाका प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में एक ही समय पर 5000 से अधिक जैन एवं अन्य श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर महामंत्र का सामूहिक जप किया। विशेष बात यह रही कि इस आयोजन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर चलाए गए 1351 करोड़ नवकार महामंत्र जप संकल्प की पूर्णता की घोषणा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सकल जैन समाज, जितो (JITO) चैप्टर फाउंडेशन और नवकार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह उत्साह के साथ हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली से इस अभियान में जुड़ते हुए नवकार पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। “विश्व कल्याण के लिए सभी एकजुट हों” इस आह्वान का प्रतिसाद देते हुए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोग सफेद वस्त्र पहनकर अनुशासित रूप से जप में शामिल हुए। 5000 लोगों की एकाग्रता और ‘नमोकार’ के जयघोष से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
इस अवसर पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र दर्डा और जितो के अध्यक्ष अनिल कुमार संचेती ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर ने आज केवल संख्या ही नहीं, बल्कि श्रद्धा का भी विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। 108 देशों में एक साथ 1351 करोड़ नवकार जप की यह पूर्णता विश्व को शांति और अहिंसा का संदेश देगी। इस आयोजन में गणाचार्य पुष्पदंतजी गुरुदेव और साध्वी डॉ. पुण्यशिलाजी के आशीर्वाद तथा भक्ति गीतों की प्रस्तुति से वातावरण और भी भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में 18 नवकार फ्रेम और 18 आकर्षक उपहारों का लकी ड्रॉ भी निकाला गया। साथ ही फोटो बूथ और नवकार प्रदर्शनी के कारण उपस्थित लोगों में उत्साह देखा गया।
इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शहर की 150 से अधिक संस्थाओं, महिला मंडलों और युवा समूहों ने दिन-रात मेहनत की। इस आयोजन के लिए हर्षवर्धन जैन और चिदेश जैन ने आर्थिक सहयोग दिया। सामूहिक जप के बाद आयोजित कार्यक्रम का समापन रतिलाल प्रविणकुमार मुगदिया परिवार और नम्रता ग्रुप द्वारा प्रभावना प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रकल्प प्रमुख रवी मुगदिया, अनिलकुमार संचेती, जितो छत्रपति संभाजीनगर चैप्टर फाउंडेशन के आशीष सकलेचा, दिनेश मुथा, फुलचंद जैन, अमित खाबिया, आलोक देवड़ा, पंकज पांडे, किरण साकला, तुषार अजमेरा, मनोज जैन, जितो आरओएम के पारस ओस्तवाल, रविंद्र खिवसरा, देवेंद्र जैन, पुखराज पगारिया, गौतम संचेती तथा नवकार फाउंडेशन के विलास साहूजी, संजय संचेती सहित विनोद बोकडिया, राजेश मुथा, अजित जैन, रवी लोढ़ा, निलेश जैन, पंकज साकला, हितेश कांकरिया, प्रकाश कोचेटा, अभिजीत हिरप, नरेंद्र अजमेरा, पियुष कासलीवाल, विकास रायमाणे, अमित काला, संतोष पापड़ीवाल और समीर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
जितो लेडीज विंग की प्रिया मुथा, सोनल जैन, प्रीति बाकलीवाल, रितु जैन, सपना मुथियान, सारिका सेठी, डॉ. प्रियंका संघवी तथा जितो यूथ विंग के नमित मुथियान, रोहन मुनोत, रौनक कांकरिया, मिहिर बंब, साहिल कासलीवाल, सिद्धि खिवंसरा, दीपेश कांकरिया, केतन संचेती, पियुष कोटेचा, रौनक रनवाल, मिताली मुगदिया और ईशा ओस्तवाल ने विशेष परिश्रम किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts