छत्तीसगढ़रायपुर

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक और SBI पेंशन फंड के बीच MoU, पेंशन सेवाओं की शुरुआत

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के कॉरपोरेट कार्यालय, सेक्टर-24, नवा रायपुर में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीजीएम प्रणय रंजन जी (मुंबई कॉरपोरेट ऑफिस) की उपस्थिति में SBI पेंशन फंड से संबंधित सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक एवं SBI पेंशन फंड के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य बैंक के ग्राहकों को पेंशन योजनाओं से संबंधित सुविधाओं को सुलभ एवं प्रभावी रूप से उपलब्ध कराना है। इस एमओयू के माध्यम से बैंक के ग्राहकों को बेहतर निवेश विकल्प, सुरक्षित पेंशन योजनाएं तथा भविष्य की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत सेवाएं प्रदान की जाएगी। यह पहल क्षेत्रीय स्तर पर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्राहकों को दीर्घकालिक लाभ प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, SBI पेंशन फंड के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक निरंतर अपने ग्राहकों को आधुनिक एवं लाभकारी वित्तीय सेवाएं प्रदान करने प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की पहलें इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts