छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई में हनुमान प्रतिमा हटाने पर हंगामा, निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ता

दुर्ग (विश्व परिवार)। भिलाई में नेहरू नगर स्थित योगा गार्डन में हनुमान जी की मूर्ति हटाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी भी हुई।
प्रदर्शनकारियों ने निगम आयुक्त, जोन आयुक्त और महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। घेराव के दौरान निगम परिसर पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। बताया जा रहा है कि हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पहले रातों-रात योगा गार्डन में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। अगले ही दिन नगर निगम की टीम ने इसे अवैध कब्जा मानते हुए हटाने की कार्रवाई की, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts