छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक: तेलीबांधा बाजार में जनजागरूकता अभियान, निकली रैली

रायपुर (विश्व परिवार)। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 क्षेत्र अंतर्गत तेलीबांधा बाजार में गुरुनानक द्वार तेलीबांधा सब्जी बाजार के बीच एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक ( एक स्वच्छता जनजागरूकता अभियान) प्रस्तुत किया गया।
नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति शिखर कला मंच के लोक कलाकारों द्वारा नगर निगम जोन 3 के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत की गयी।
नुक्कड़ नाटक के अंतर्गत सभी नगरवासियों के मध्य –

1 प्लास्टिक दानव की प्रस्तुति
2 चार डस्टबिन का उपयोग
3 प्लास्टिक के दुष्प्रभाव
4 महात्मा गांधी का सपना
5 भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत

उपरोक्त विषयों पर नुक्कड़ नाटक की सुन्दर प्रस्तुति ने सभी नगरवासियों , सब्जी वालों , ठेले वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर के जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत तेलीबाँधा बाजार से मरीन ड्राइव तक एक स्वच्छता रैली निकाली गयी एवं सामूहिक स्वच्छता शपथ वार्ड क्रमांक 47 पार्षद एवं नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू के नेतृत्व में नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू, जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार तांडी, स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री अब्दुल नफीस, प्रवीण चंद्राकर, झनेंद्र साहू , शिखर कला मंच के सभी लोक कलाकारों एवं उपस्थित नगरवासियों द्वारा सामूहिक स्वच्छता शपथ ली गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts