छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में 10 दिवसीय सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन कार्यक्रम, श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ द्वारा 20 से 30 अप्रैल तक राज्यभर में “प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन” का विशेष सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान रायपुर, बस्तर, अंबिकापुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, भिलाई और राजनांदगांव समेत कई शहरों में आयोजन होंगे।
आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना और प्राचीन भारतीय परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें।
संस्था की ओर से बताया गया कि बेंगलुरु आश्रम से स्वामी प्रणवानंद जी इस 10 दिवसीय कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में सामूहिक दर्शन आयोजन के लिए सक्रिय रहेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति में श्री श्री रविशंकर द्वारा बताए गए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से जुड़े ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहलुओं का भी उल्लेख किया गया है। बताया गया कि यह ज्योतिर्लिंग 1000 वर्ष पुरानी परंपरा से जुड़ा है और इसके खंडों की पुनर्स्थापना का दायित्व गुरुदेव ने लिया था।
संस्था के अनुसार, यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अवसर साबित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts