- राजमाता अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा को स्वच्छ कर किया माल्यार्पण
रायपुर (विश्व परिवार)। सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर उन पर माल्यार्पण करने का कार्य किया गया इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड अंतर्गत माता अहिल्या बाई होलकर जी की प्रतिमा को स्वच्छ कर माल्यार्पण का कार्य किया गया ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्त सुनील चौधरी भाजपा जिला मंत्री राजीव मिश्रा, पार्षद गुरु गोविंद सिंह वार्ड कैलाश बेहरा, रविशंकर शुक्ल वार्ड छाया पार्षद ज्ञानचंद चौधरी, महामंत्री सुधीर चौबे, पुर्व मंडल अध्यक्षअनूप खेलकर, प्रदेश सोशल मीडिया अन्य पिछड़ा वर्ग नरेंद्र निर्मलकर, अनूप वर्मा, आकाश तिवारी, प्रकाश सिन्हा, भरत बया, संजय रजक, सूरज यादव, मनीष सेन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथी उपस्थित हुए।