रायपुर (विश्व परिवार)। गुरुवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 4 अंतर्गत ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 43 में पंचपथ चौक डॉ बी आर अम्बेडकर प्रतिमा के समीप वार्ड में विभिन्न 11 स्थानों पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया, लिली चौक और पंचपथ चौक के नवीन सौंदर्यीकरण विकास कार्यों आदि के लगभग 35 लाख के नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित पहुंचकर नागरिकों को शानदार सौगात दी।
रायपुर दक्षिण विधायक ने महापौर सहित दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 4 अंतर्गत मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड क्रमांक 46 में विभिन्न 3 स्थानों पर सीसी रोड, नाली, पुलिया एवं नगर निगम मुख्यालय उद्यान के समीप 25 लाख की लागत से सर्वसुविधायुक्त नवीन आकांक्षीय शौचालय के निर्माण हेतु 4 विविध नए विकास कार्यों का लगभग 55 लाख की स्वीकृत लागत से श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ करते हुए भूमिपूजन किया।
रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन 4 में ब्राम्हणपारा वार्ड में लगभग 35 लाख रुपए एवं मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में लगभग 55 लाख रुपए, कुल मिलाकर 2 वार्डों में लगभग 90 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, ब्राम्हणपारा पार्षद अजय साहू, मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड पार्षद अर्जुमन एजाज ढेबर, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद प्रेम बिरनानी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता वर्धमान सुराना, कृष्ण कुमार अवधिया, मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, गुलाबचंद कर्ष सहित बड़ी संख्या में ब्राम्हणपारा एवं मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड के रहवासी, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, नवयुवक, वरिष्ठ नागरिक और बच्चे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी ने कहा कि राजधानी रायपुर के विकास में धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जोन अधिकारी सभी वार्डों में टोटीविहीन नलों में टोटी लगाने के लिए जनजागरण अभियान चलाएं, ताकि पेयजल का अपव्यय रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 तक रायपुर दक्षिण विधानसभा के सभी वार्डों को नालों और नालियों से युक्त कर जलभराव और निकास की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सभी नए विकास कार्य समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही ब्राम्हणपारा वार्ड के नागरिकों से क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि सभी 70 वार्डों में नए विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने नागरिकों को नए कार्यों की बधाई देते हुए गर्मी में पानी की हर बूंद बचाने और वर्षा जल संचयन के लिए घर-घर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराने की अपील की।
महापौर ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार आने और नगर निगम में नई परिषद बनने के बाद सभी 70 वार्डों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
ब्राम्हणपारा वार्ड में 35 लाख के विकास कार्य और 45 लाख रुपए की नई पाइपलाइन बिछाने पर पार्षद अजय साहू ने, वहीं मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में 55 लाख के कार्य शुरू होने पर पार्षद अर्जुमन एजाज ढेबर ने नागरिकों की ओर से आभार जताया।





