छत्तीसगढ़रायपुर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: रायपुर को नंबर 1 बनाने की तैयारी, मीनल चौबे के निर्देश पर समीक्षा बैठक

रायपुर (विश्व परिवार)।  गुरुवार को नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने नगर निगम जोन 3 में जोन 3 अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू सहित सभी वार्डों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कार्य और स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के समस्त पहलुओं पर आवश्यक समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर शहर को देश में स्वच्छ शहर नंबर 1 की रैंकिंग दिलाने हेतु वार्ड पार्षदों, जोन अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी मेहनत करने की अपील की।
गुरुवार को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर द्वारा जोन 3 अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू सहित स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की समीक्षा हेतु ली गई बैठक में जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, नगर निगम अपील समिति सदस्य एवं शंकर नगर वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, वार्ड 29 पार्षद कैलाश बेहरा, वार्ड क्रमांक 31 पार्षद पुष्पा रोहित साहू, वार्ड क्रमांक 33 पार्षद प्रदीप वर्मा सहित नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी और सभी वार्ड सफाई प्रभारियों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts