छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पुलिस में ‘कॉप ऑफ द मंथ’ सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

रायपुर (विश्व परिवार)। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में माह अप्रैल के लिए “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर Sanjeev Shukla ने पश्चिम जोन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित किए गए अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। मादक पदार्थ (हीरोइन) के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए निरीक्षक एस.एन. सिंह, एएसआई घनश्याम साहू और आरक्षक आलोप राठौर, मोसिन खान व दीपक सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं साइबर अपराधों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए आरक्षक आशीष शुक्ला और साइबर अपराधियों का पता लगाने में विशेष भूमिका के लिए एएसआई जे.एल. पारकर को सराहा गया।

इसके अलावा एनसीसीआरसी पोर्टल में बेहतर कार्य के लिए आरक्षक दिनेश पुराणिक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आरक्षक डागेश्वर गायकवाड, वारंट तामिली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरक्षक नंदकिशोर अग्रहरि तथा कमल विहार पुलिस सहायता केंद्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आरक्षक भारतेंद्र साहू को सम्मान मिला। न्यायालयीन कार्यों के सुव्यवस्थित निष्पादन हेतु प्रधान आरक्षक कुलदीप पाठक को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले और पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल ने भी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवा जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts