Home रायपुर बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की सीएम साय को चिट्ठी

बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की सीएम साय को चिट्ठी

43
0

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध, ट्रैफिक जाम और पुलिस बल की कमी को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने तत्काल 796 रिक्त पुलिस पदों पर भर्ती और राजधानी की जरूरतों के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल स्वीकृत करने की मांग की है ताकि कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को मजबूत किया जा सके।
पत्र में सांसद अग्रवाल ने लिखा कि रायपुर की जनसंख्या 16 लाख से ज्यादा हो चुकी है, और बिरगांव, माना, मंदिरहसौद जैसे नगरीय क्षेत्रों को जोडऩे पर यह आंकड़ा 30 लाख को पार कर जाता है। बढ़ते वीवीआईपी मूवमेंट, साइबर अपराधों की बाढ़ और ट्रैफिक दबाव ने पुलिस बल पर भारी बोझ डाला है। वर्तमान में रायपुर जिले में 3,805 स्वीकृत पुलिस पदों में से 796 रिक्त हैं, जिसमें 2,738 आरक्षक पदों के मुकाबले केवल 2,007 भरे हैं। इससे पुलिस कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है और आम लोगों को असुविधा हो रही है।
यातायात व्यवस्था पर जोर देते हुए अग्रवाल ने बताया कि रायपुर में 17 लाख से ज्यादा वाहन पंजीकृत हैं। बीपीआर एंड डी के मानकों के अनुसार 2,388 यातायात कर्मियों की जरूरत है, लेकिन केवल 416 कर्मी ही उपलब्ध हैं। इस कमी के चलते ट्रैफिक प्रबंधन बिगड़ रहा है, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने ष्टरू से आग्रह किया कि रिक्त पदों पर तुरंत भर्ती और अतिरिक्त यातायात बल की स्वीकृति दी जाए।
सांसद ने पत्र में जोर देकर कहा कि रिक्त पदों की भर्ती और अतिरिक्त बल से न केवल अपराधों पर लगाम लगेगी, बल्कि साइबर क्राइम और ट्रैफिक प्रबंधन में भी सुधार होगा। यह कदम राजधानी में जनसुरक्षा को और मजबूत करेगा। अग्रवाल ने विश्वास जताया कि CM साय इस मांग पर त्वरित कार्रवाई करेंगे, जिससे रायपुर की कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here