छत्तीसगढ़रायपुर

श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी में “जश्न ए ज़िंदगी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “जश्न ए ज़िंदगी” ने उत्साह और उमंग का अनूठा माहौल प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से कैंसर जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसका मकसद लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति सजग करना और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर मशहूर सिंगर भूमि त्रिवेदी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समूचे परिसर को संगीतमय बना दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर उपस्थित हजारों दर्शकों ने जमकर आनंद लिया और कार्यक्रम का भरपूर लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के सीईओ श्री चिन्मय दावड़ा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं डॉ. चार्मी दावड़ा, डायरेक्टर जनरल ने भी कार्यक्रम के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने वाला आयोजन बताया।
इस अवसर पर ऑनरेरी डायरेक्टर तुलसीदास संघन की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही डॉ. वरुण गंजीर एवं विपीन श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य प्रभारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम रहा, जिसने सभी उपस्थित जनों को एक यादगार अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts